Rajasthan Current Affairs June 2024 – राजस्थान करंट जीके | GK

Rajasthan Current Affairs June 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, Patwari, Reet, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, 1st Grade, 2nd Grade,LDC एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है।राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2024 , राजस्थान दैनिक समसामयिकी, Rajasthan Current Affairs 2024 In Hindi, Rajasthan Current Affairs 2024. (PDF Download) Rajasthan Current Affairs MCQ.

Table of Contents

Rajasthan Current Affairs June 2024

एशिया का सबसे बड़ा रेलवे ट्रेनिंग मॉडल रूम

  • उदयपुर में एशिया का सबसे बड़ा रेलवे ट्रेनिंग मॉडल रूम स्थापित किया जाएगा।
  • रेलवे परीक्षण केंद्र पंचभदरा(बालोतरा) में है।

रीसाइकल जयपुर एप्प

  • हाल ही में राजस्थान में घर का कबाड़ ऑनलाइन बेचने हेतु जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने रीसाइकल जयपुर एप्प तैयार किया है।

राजस्थान में ब्रह्मलोक कॉरिडोर

  • महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर राजस्थान में ब्रह्मलोक कॉरिडोर पुष्कर(अजमेर) में विकसित किया जाएगा।

वृक्ष मित्र सम्मान

  • राज्यपाल द्वारा उमा व्यास को वृक्ष मित्र सम्मान दिया गया।

दीक्षा फोजदार का संबंध किस खेल से है?

  • चर्चित खिलाड़ी दीक्षा फोजदार(कोटा) का संबंध कुश्ती खेल से है।

मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना

  • राजस्थान सरकार द्वारा किसान परिवार के बच्चों को पोस्ट ग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है।
  • यह योजना राजस्थान में राजकीय विद्यालयों में 1 जुलाई ,2024 से शुरू होगी।

राजस्थानी भाषा का बाल साहित्य पुरस्कार – 2024

  • केंद्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा का बाल साहित्य पुरस्कार 2024 कविता संग्रह “म्हारी ढाणी “ के लिए प्रहलाद सिंह झोरड़ा(नागौर) को प्रदान किया गया।

राजस्थानी भाषा का युवा साहित्य पुरस्कार- 2024

  • केंद्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा राजस्थानी भाषा का युवा साहित्य पुरस्कार 2024 कविता संग्रह “सुध सोधेन जग अंगनाई” के लिए सोनाली सुथार(बीकानेर) को प्रदान किया गया।

अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट

  • शुरुआत : 25 मार्च 2023 से
  • केंद्र सरकार के अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट में राजस्थान के 18 जिलों को शामिल किया गया है
  • इस प्रोजेक्ट में 1400 किमी लंबी और 5 किमी चौड़ी ग्रीन वॉल बनेगी।
  • यह वॉल गुजरात के पोरबंदर जिले से शुरू होकर हरियाणा के पानीपत जिले तक जाएगी।
  • अवैध खनन व रेगिस्तान के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है।
  • यह प्रोजेक्ट अफ्रीका के अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट पर आधारित है।

जसवंत सिंह राठी का निधन

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्यरत जसवंत सिंह राठी का निधन हो गया है।
  • डॉ जसवंत सिंह राठी आरपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष (1 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक) भी रहे है ।

18वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान के पांच विधायक लोकसभा सदस्य बने

  1. झुंझुनू – बृजेंद्र ओला (INC)
  2. दौसा – मुरारी लाल मीणा (INC)
  3. चौरासी – राजकुमार रोत (BAP)
  4. खींवसर – हनुमान बेनीवाल (RLP)
  5. देवली उनियारा – हरीश मीणा (INC)

18वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान से 3 महिला सांसद

  • संजना जाटव(भरतपुर)
  • मंजू शर्मा(जयपुर शहर)
  • महिमा कुमारी (राजसमंद)

राजस्थान में तीन महिला बटालियन का गठन

  • अमृता देवी(बाड़मेर)
  • पद्मिनी(सीकर)
  • कालीबाई(अलवर)

महाराव शेखाजी सैन्य अकादमी

  • उत्तर भारत की पहली महाराव शेखाजी सैन्य अकादमी मोहनपुरा(सीकर) में बनकर तैयार हो चुकी है।

डॉक्टर सौम्या गुर्जर

  •  सिंगापुर में 2 जून से शुरू हुई वर्ल्ड सिटीज समिट 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान से जयपुर नगर निगम की मेयर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने किया।

निपुण अभियान की शुरुआत

  • नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले से पहले निपुण अभियान की शुरुआत की गई है।

मानिनी कौशिक का संबंध किस खेल से है?

  • निशानेबाज़

सुंदर कांति जोशी महिला क्रिकेट पुरस्कार 2023-24

सीनियर वर्ग ज्योति चौधरी
जूनियर वर्ग  नहीं दिया गया
सब जूनियर वर्ग वृंदा शर्मा
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (पहली बार) सीता भार्गव

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव

  • हाल ही में राजस्थान के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में जय कृष्णा पटेल(BAP) ने जीत दर्ज की है ।

गणगौर फेस्टिवल

  • ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में गणगौर फेस्टिवल का आयोजन को किया गया है।
  • 20 अप्रेल 2024 को हुआ।
  • इस आयोजन पर बतुल बेगम(मांड गायिका,जयपुर) ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
  • इन्हें हाल ही में नारी शक्ति पुरस्कार भी मिला है।

वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवार्ड

  • राजस्थान के वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया जाएगा।

माया बिश्नोई(बीकानेर) का संबंध किस खेल से है?

  • बीकानेर की चर्चित खिलाड़ी माया बिश्नोई का संबंध तीरंदाजी खेल से है।
  • मोनिका जाट(बीकनेर),साइक्लिस्ट
  • प्रिया सिंह(बीकानेर), बॉडी बिल्डर

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान

  • राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 से हुई है।
  • इस अभियान के तहत 7 करोड़ पोधे लगाएं जाएंगे

राजस्थान विधानसभा की ई-बुलेटिन का लोकार्पण

  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा राजस्थान विधानसभा की ई-बुलेटिन का लोकार्पण किया गया।

प्रसाद योजना

  • इस योजना को पर्यटन मंत्रालय ने 2014 -15 में शुरू किया गया है।
  • इसमें राजस्थान के तीन स्थल जुड़े हुए है-
  1. पुष्कर (अजमेर)
  2. मालासेरी डूंगरी (असींद, भीलवाडा)
  3. कपिल सरोवर (कोलायत, बीकानेर)

देश का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र

बाँसवाड़ा में देश का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र बन रहा है।

राजस्थान से चार मंत्री केंद्रीय मत्रिपरिषद में शामिल

  • भूपेंद्र यादव – वन, जलवायु, पर्यावरण मंत्री (कैबिनेट मंत्री)
  • अर्जुन मेघवाल – कानून व न्याय मंत्री, संसदीय कार्य (स्वतंत्र प्रभार)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत -संस्कृति व पर्यटन ,कैबिनेट मंत्री
  • भागीरथ चौधरी – कृषि व किसान कल्याण मंत्री(राज्य मंत्री)

कृषक उपहार योजना

  • प्रथम पुरस्कार – मंजीत पाल (कोटा)
  • द्वितीय पुरस्कार – शाह मोहम्मद (हनुमानगढ)
  • तृतीय पुरस्कार – प्रभुलाल (उदयपुर)

लाखावास बाँध चर्चा में

  • हाल ही में मछलियों और केंचुओं की मृत्यु के कारण चर्चा में लाखावास बांध(जयपुर) में है।

राजस्थान में चार नए सोलर पार्क

  • राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी तथा एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी को बीकानेर और फलौदी जिलों में 2950 मेगावाट के चार सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी है।
  • इस परियोजना में 10 हज़ार करोड़ का निवेश होगा।

नवीन महाजन

  • राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य अधिकारी(CEO) नवीन महाजन को बनाया गया है।
  • राज्य निर्वाचन आयुक्त  – मधुकर गुप्ता है।

काली बाई आत्मरक्षा कमांडो प्रशिक्षण

  • राज्य में स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए महिला PTI को काली बाई आत्मरक्षा कमांडो प्रशिक्षण के तहत कमांडो प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024

  • राजस्थान के आर्यन सिंह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024  में शामिल किया गया हैं। उन्हें यह विज्ञान और प्रौद्योगिक क्षेत्र में प्रदान किया गया है।

संविधान पार्क का लोकार्पण

  • 19 जून 2024 को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में संविधान पार्क का लोकार्पण राज्यपाल कलराज मिश्र के द्वारा किया गया।

तरंग शक्ति युद्धाभ्यास

  • भारतीय वायु सेना का तरंग शक्ति युद्धाभ्यास जोधपुर में होगा।
  • यह अभ्यास अगस्त महीने के पहले सप्ताह में शुरू होगा।
  • इसमें 12 देश हिस्सा लेंगे।

आपणी लाडो प्रॉजेक्ट क्या है?

  • शुरुआत – 21 जून 2024
  • संचालन एजेंसी – शिक्षा विभाग राजस्थान, सरकार
  • इस प्रॉजेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों की वंचित बालिकाओ को शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
  •  बजट – 1.73 करोड़
  • यह प्रॉजेक्ट राज्य के 69 हजार 401 सरकारी स्कूलों में संचालित किया जाएगा।
  • प्रत्येक विद्यालय को 250 रुपए मिलेंगे, जिनका उपयोग शिविर, अभियान, पोस्टर हेतू खर्च किया जाएगा।

गंगाराम मूलचंदानी

  • राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी को नियुक्त किया गया है।

मंजू बाला

  •  37वें राष्ट्रीय खेल में मंजू बाला ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीता था।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव

  • 29 जून 2024 को राजस्थान में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 

Leave a Comment