राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना क्या है?
घोषणा – 8 फरवरी, 2024 (लेखानुदान, 2024-25)
- उद्देश्य – बालिकाओं को शुरुआत से ही समुचित शिक्षा एवं संबल प्रदान करना ।
- बालिकाओं के प्रति समाज में नकारात्मक सोच को समाप्त कर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना ।
- गरीब परिवारों की बालिकाओं को जन्म पर ₹ 1 लाख का सेविंग बॉन्ड(Saving Bond) प्रदान किया जाएगा ।
- प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी
प्रोत्साहन राशि
कक्षा | प्रोत्साहन राशि |
कक्षा 6 में प्रवेश | 6000 रुपए |
कक्षा 9 में प्रवेश | 8000 रुपए |
कक्षा 10 में प्रवेश | 10000 रुपए |
कक्षा 11 में प्रवेश | 12000 रुपए |
कक्षा 12 में प्रवेश | 14000 रुपए |
व्यवसायिक कोर्स के लिए | 50,000 रुपए |
विशेष : बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर 1,00,000 की सहायता दी जाएगी।
लाभार्थी बालिकाएं
- ईडब्लूएस(EWS) वर्ग की बालिका।
- पिछडे वर्ग की बालिका।
- एससी(SC) वर्ग की बालिका।
- एसटी(ST) वर्ग की बालिका।