कालबेलिया जाति के नृत्य कौन कौन से है?

कालबेलिया जाति के नृत्य कौन कौन से है?

  • कालबेलिया नृत्य कालबेलिया जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है।
  • कालबेलिया नृत्य को 2010 में यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
  • कालबेलिया जाति की प्रमुख नृत्यांगना गुलाबो है। जिन्होंने विदेशों में भी इस नृत्य की शानदार प्रस्तुती से विश्व भर में प्रसिद्ध कर दिया।

कालबेलिया जाति के द्वारा किये जाने वाले नृत्य निम्न है –

  • शंकरिया नृत्य
  • पणिहारी नृत्य
  • बागड़िया नृत्य
  • इंडोणी नृत्य
  • चकरी नृत्य

शंकरिया नृत्य –

  • यह प्रेम कहानी पर आधारित युगल नृत्य है।
  • कालबेलिया नृत्यों में से यह सबसे आकर्षक होता है।
  • इस नृत्य के प्रमुख कलाकार गुलाबो, राजकी, व कंचन सपेरा है।

पणिहारी नृत्य –

  • पानी भरने जाते समय पणिहारिन स्त्रियों द्वारा सिर पर मटके रखकर यह नृत्य किया जाता है।
  • पणिहारी लोकगीत पर आधारित युगल नृत्य है।

वागड़िया नृत्य –

  • यह नृत्य कालबेलिया स्त्रियों द्वारा भीख मांगते समय चंग वाद्ययंत्र के साथ किया जाता है।

इण्डोणी नृत्य –

  • यह नृत्य कालबेलिया स्त्रियों व पुरूषों द्वारा गोलाकार पथ बनाकर पुंगी व खंजरी वाद्ययंत्रों के साथ किया जाता है।

चकरी नृत्य –

  • चकरी नृत्य भी कालबेलिया स्त्रियों द्वारा किया जाता है।

Leave a Comment