#1 प्रियंका बिश्नोई कौन है – SDM | जीवन परिचय | 2024 | क्यों थे लोकप्रिय?

RAS Priyanka Bishnoi: समराथल फाउंडेशन की सदस्य, बिश्नोई समाज की आइकॉन, नारी शक्ति की प्रेरणास्रोत, RAS श्रीमती प्रियंका बिश्नोई (SDM) बीकानेर की रहने वाली थी। उनका अस्वस्थता के चलते CIMS हॉस्पिटल, अहमदाबाद में इलाज चल रहा था, जहाँ इनका निधन हो गया है। वे बड़े नेक दिल और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे। प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की RAS अफसर थीं और हाल ही में उनका ट्रांसफर जोधपुर नगर निगम में उपायुक्त(सहायक कलेक्टर) पद पर हुआ था।

प्रियंका बिश्नोई कौन है – नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत

प्रियंका बिश्नोई एसडीएम बायोग्राफी

नाम प्रियंका बिश्नोई
जन्म दिनांक 08 -08 -1991
उम्र 33 वर्ष
वैवाहिक स्थिति शादीशुदा
जन्म स्थान नोखा(बीकानेर)
ससुराल सुरपुरा(फलोदी)
पिता नाम रक्षपाल बिश्नोई
पति नाम विक्रम सिंह(आबकारी इंस्पेक्टर)
शिक्षा B.TECH
पद SDM(RAS)

प्रेरणादायक रहा उनका जीवन(Priyanka Bishnoi Biography in Hindi)

केवल एक फूल के खिलने जैसा था आगमन तुम्हारा !

किंतु तुम्हारा जाना जैसे जंगल भर में आग लग गई !!

…अश्रुपूरित श्रद्धांजलि…

अपने कार्यक्षेत्र के दम पर लोगों के दिलों में बनाई थी जगह, इलाज के दौरान दुनिया को कहा अलविदा। प्रियंका बिश्नोई आज हमारे बीच नहीं है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की होनहार अधिकारी प्रियंका विश्नोई के निधन के समाचार ने समुचे मारवाड़ को रूला दिया है। हर कोई स्तब्ध और मायुस है। लेकिन उनकी प्रेरणादायक बातें हमेशा याद रहेगी।

वे अपने इन्टरव्यू में बताते थे, कि किस प्रकार आठवीं कक्षा में लाल रंग की बत्ती की गाड़ी देखकर प्रभावित हुई। और इन्होने अपने पिता का सपना भी पूरा किया। 2013 में उन्होंने RAS क्लियर किया तो इनकी  77 वीं रैंक रही। इन्होने 2016 में दोबारा RAS परीक्षा क्लियर कर SDM बनें।

अपने पिता का सपना पूरा किया

प्रियंका(Priyanka Bishnoi) ने सरकारी अधिकारी बनकर अपने पिता के सपने को पूरा किया था। इनके पिता रक्षपाल जी ने भी सरकारी नौकरी की खूब तैयारी की थी, पर वे जॉब नही लग पाए। उन्होंने प्रियंका में अपना सपना देखा और इन्हें इंजीनियरिंग की पढाई करवाई और बाद में RAS की तैयारी करवाई।

इसी प्रयास के कारण ही प्रियंका सरकारी पद पर पहुँच पाई थी। इन्होनें डूंगरपुर, चुरू, और विजयनगर में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। हाल ही में उनका तबादला जोधपुर में एसडीएम(SDM) के रूप में हुआ था। इनको यहाँ 15 अगस्त को सम्मानित भी किया गया था।

SDM साहिबा का पेट की बीमारी के चलते निधन

प्रेरणादायक बेटी का इस दुनिया में रहना ईश्वर को भी नागवार गुजरा और उन्होंने हमसे हमारी बेटी छीन ली। लेकिन ईश्वर को कौन जान सकता है, सब कुछ उसकी ही लीला है। प्रियंका बिश्नोई जोधपुर के एक निजी होस्पिटल में भर्ती हुई थी, जहाँ इनकी तबियत बिगड़ने से अहमदाबाद के होस्पिटल में रेफर करना पड़ा।

लेकिन पेट की बीमारी गंभीर थी तो ज्यादा बिगड़ गई और प्रियंका अपनी जिन्दगी की जंग हार गई। हालांकि प्रियंका के परिजनों ने जोधपुर होस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया था।जोधपुर के वसुंधरा होस्पिटल में वे भर्ती हुए थे।

बिश्नोई के परिजनों ने बताया कि जोधपुर के वसुंधरा होस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान प्रियंका को ज्यादा एनेस्थीसिया (बेहोश करने वाली दवा) दी गई थी। जिसके कारण प्रियंका कोमा में चली गई थी और बाद में प्रियंका बिश्नोई ब्रेनडेड की शिकार हो गई थी। फिर उन्हें अहमदाबाद ले जाना पड़ा, जहाँ उनकी मौत हो गयी।

  • 5 सितंबर,2024 को जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी की गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती।
  • 7 सितंबर को अहमदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती।
  • 18 सितम्बर, 2024 को अहमदाबाद अस्पताल में निधन।

FAQ – Priyanka Bishnoi SDM

1.  प्रियंका बिश्नोई किस पद पर थे?

उत्तर – प्रियंका बिश्नोई,जोधपुर सहायक कलेक्टर(SDM) के पद पर थे।

2 . प्रियंका बिश्नोई कहाँ के निवासी थे?

उत्तर – वे बीकानेर के नोखा(बीकानेर) के रहने वाले थे। वे हाल ही में जोधपुर में SDM के पद पर कार्यरत थे।

3. प्रियंका बिश्नोई कौन थी?

उत्तर  – प्रियंका बिश्नोई जोधपुर की सहायक कलेक्टर(SDM) थी। वे बीकानेर के निवासी थे । इनका पेट की बीमारी के चलते अहमदाबाद के हॉस्पिटल में अभी निधन हो गया था । प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की RAS अफसर थीं।

4. प्रियंका बिश्नोई एसडीएम कहां की थी

उत्तर – प्रियंका बिश्नोई मूल रूप से नोखा(बीकानेर) की रहने वाली थी। उनकी शादी फलौदी में हुई थी, तो उनका ससुराल वहाँ था। इनकी पोस्टिंग जोधपुर में सहायक कलेक्टर(SDM) के रूप में थी।

5. प्रियंका बिश्नोई की आयु कितनी थी?

उत्तर  –  प्रियंका बिश्नोई की आयु(Age) मात्र 33 वर्ष की थी। इनका जन्म नोखा के पास 08 -08 -1991 ई. में हुआ था।

6 . प्रियंका बिश्नोई एसडीएम को क्या हुआ था?

प्रियंका को जोधपुर में मामूली पेट में दर्द हुआ था। वे यहाँ के निजी वसुंधरा होस्पिटल में भर्ती हुए थे, तो इनको बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाना पड़ा। यहाँ के होस्पिटल में डॉक्टर्स की लापरवाही से ज्यादा एनेस्थीसिया (बेहोश करने वाली दवा) दी गई थी, जिससे ज्यादा रक्तस्राव हुआ। इसके बाद उन्हें तबियत ज्यादा बिगड़ने से अहमदाबाद होस्पिटल में रेफर करना पड़ा। वहाँ इनकी ईलाज के दौरान इनका निधन हो गया।

निष्कर्ष :

  • इस आर्टिकल में एसडीएम प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी गयी है। हम प्रियंका जी बिश्नोई के निधन पर उनके परिवार के लिए संवेदना प्रकट करते है।

यूटेग बिजनेस से पैसे कैसे कमाएँ

राजस्थान के प्रमुख त्यौहार

किशनगढ़ शैली क्यों है खास?

देवनारायण जी की फड़ सबसे लम्बी 

Rajasthan Current Affairs August 2024

Rajasthan Current Affairs June 2024

Rajasthan Current Affairs April 2024

Rajasthan Current Affairs May 2024

कौन है सुनीता केजरीवाल?

Tags:

  • PRIYANKA VISHNOI PASSED AWAY
  • PRIYANKA BISHNOI DEATH
  • जोधपुर SDM प्रियंका विश्नोई की मौत
  • इलाज में लापरवाही का आरोप
  • RAS PRIYANKA BISHNOI DEATH

Leave a Comment