16वीं विधानसभा राजस्थान की पूरी जानकारी?

16वीं विधानसभा राजस्थान की पूरी जानकारी?

राजस्थान में 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव 25 नवम्बर, 2023 को हुए। राजस्थान में श्री गंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित होने के कारण इस दिन 199 विधानसभा सीटो पर मतदान हुआ। इस बार विधानसभा चुनावो में सूचना तकनीक के रूप में c-VIGIL एप्प को काम में लिया गया।

16वीं विधानसभा राजस्थान – 16th Rajasthan-Assembly

  • 16वीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए (25 नवंबर 2023 को )
  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद (अनु. 164 ) की शपथ दिलाई।
  • भजनलाल शर्मा राजस्थान के ’14’ वें मुख्यमंत्री है, और क्रमांक से 26 वें, विधानसभा क्षेत्र- सांगानेर (वैसे भजनलाल जी मूलतः भरतपुर जिले के है।
  • शपथ का कार्यक्रम 15 दिसंबर 2023 को संपन्न हुआ।
दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं –
1. दीया कुमारी (विधानसभा क्षेत्र- विद्याधर नगर )

2. प्रेमचंद बेरवा (विधानसभा क्षेत्र – दूदू)

मुख्य सचेतक – जोगेश्वर गर्ग
नेता प्रतिपक्ष – टीकाराम जुली
प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने विधानसभा के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
कालीचरण सराफ सबसे वरिष्ठ विधायक है (आठ बार विधायक)
विधानसभा के स्पीकर ( अनु. 178) वासुदेव देवनानी (अजमेर उत्तर से विधायक)
नोट : राजस्थान में 200 विधानसभा सीट है, जिनमे 34 अनुसूचित जाति के लिए, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है तथा 141 सामान्य सीटें है।

राजस्थान में सभी पार्टी  की सीट का वर्गीकरण

क्रमांक पार्टी विधायक
1.

 

क्र.स.पार्टी का नाम सीट 1भारतीय जनता पार्टी1152इंडियन नेशनल कांग्रेस703भारत आदिवासी पार्टी34बहुजन समाज पार्टी25राष्ट्रीय लोक दल16राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी17निर्दलीय8 Total 200 

  • भारतीय जनता पार्टी 115 सीटें ( वोट प्रतिशत- 41% )
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 69 ( वोट प्रतिशत- 39% )
  • भारतीय आदिवासी पार्टी(BAP)- 3
  • राष्ट्रीय लोकदल – 1
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
  • बहुजन समाजपार्टी- 2
  • निर्दलीय- 8

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 पर ही मतदान हुआ क्योंकि श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने स्थगित करना पड़ा. फिर पुनः चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रुपिंदर सिंह कुन्नर जीतें।

  • सर्वाधिक मतों से अंतर की जीत – विद्याधर नगर से दीया कुमारी ( 71368 वोटो से )
  • सबसे कम मतों से अंतर कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल (केवल 321 वोटो से जीते)
  • सबसे युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी (25 वर्ष) – शिव विधानसभा से.
  • महिलाओं की स्थिति – कुल 182 महिलाओं ने चुनाव लड़ा और 20 महिलाएं विधानसभा में विजय होकर पहुंची जो पिछली विधानसभा से तीन कम है ( भाजपा – 9 , कांग्रेस- 9, निर्दलीय – 2)
  • इस प्रकार विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत 10% है।
  • 5 सांसद भी चुनाव जीतने में सफल रहे ।

18वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान के पांच विधायक लोकसभा सदस्य बने

  1. झुंझुनू – बृजेंद्र ओला (INC)
  2. दौसा – मुरारी लाल मीणा (INC)
  3. चौरासी – राजकुमार रोत (BAP)
  4. खींवसर – हनुमान बेनीवाल (RLP)
  5. देवली उनियारा – हरीश मीणा (INC)

18वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान से 3 महिला सांसद

  • संजना जाटव(भरतपुर)
  • मंजू शर्मा(जयपुर शहर)
  • महिमा कुमारी (राजसमंद)

 

  • राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी- प्रवीण गुप्ता
  • मतदान का प्रतिशत- 75.45% रहा
  • सर्वाधिक मतदान ग्रामीण क्षेत्र में बांसवाड़ा जिले में 84% रहा
  • कलराज मिश्र राज्यपाल महोदय ने ’22’ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में दो महिलाएं :-

  1. दिया कुमारी (उपमुख्यमंत्री)
  2. मंजू बाघमार (राज्य मंत्री)

सर्वाधिक मतदान- कुशलगढ़ सीट – 88.13%
न्यूनतम मतदान- आहोर सीट – 61.24%

Leave a Comment