भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की ?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की ?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Bhartiya Rashtriya Congress) की स्थापना आईसीएस (ICS) के अधिकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम के द्वारा की गई।

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) का प्रथम अधिवेशन 28 दिसंबर 1885 ईस्वी में व्योमेश चन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में मुंबई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ।
  • इस प्रथम अधिवेशन में 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अधिवेशन में कांग्रेस के चार उद्देश्य बताए गए –

1. राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रयत्न में लगे लोगों को आपस में परिचित होने का अवसर देना।

2. आने वाले वर्षों के कार्यक्रमों पर विचार करना।

3. ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति पूरी निष्ठा और भक्ति रखते हुए इंग्लैंड की संसद के द्वारा किए गए सिद्धांतों के विरुद्ध0 किए जाने वाले भारत सरकार के कार्यों का विरोध करना।

4. अप्रत्यक्ष रूप से यह संगठन भारतीय संसद का रूप ग्रहण करेगा।

Leave a Comment