मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 क्या है?

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 क्या है?

  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 27 जनवरी 2016 से झालावाड़ से शुरू किया गया था। लेकिन अब राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2024-25 में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की घोषणा कर दी है।
  • इसका लक्ष्य 4 वर्षों में 20 हजार गाँव में 5 लाख Water Harvesting Structure स्थापित करना रखा गया है।
  • इसका उद्देश्य – जल की उपलब्धि को सुनिश्चित करना है।
  • इसके प्रथम चरण में 5 हजार से अधिक गाँव में 3500 करोड़ रूपये की राशि से 1 लाख 10 हजार कार्य करवाये जायेंगे।
  • उद्देश्य –  अभियान के अन्तर्गत जल संग्रहण एवं संरक्षण ढांचों का निर्माण, गांव में पीने के पानी को दूर करना, वर्षा जल संग्रहण, परम्परागत पेयजल एवं जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना, सिंचित एवं कृषि योग्य क्षेत्रफल को बढ़ाना, सघन वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्रों को बढ़ाना और जल एवं मृदा संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना आदि कार्य किये जायेगे।

Leave a Comment