दीपावली कब मनाई जाती है?

दीपावली कब मनाई जाती है

दीपावली कब मनाई जाती है? उत्तर  – दीपावली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर वापिस अयोध्या लोटे थे। यह लक्ष्मी पूजन का त्यौहार है। इस दिन घरों और दुकानों को सजाया जाता है। शाम को दीपक जलाए जाते है … Read more

रूप चतुर्दशी कब मनाई जाती है?

रूप चतुर्दशी कब मनाई जाती है? उत्तर  – रूप चतुर्दशी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। इसे छोटी दीपावली या काणती दिवाली भी कहा जाता है। यह स्वच्छता और सौन्दर्यता का त्योहार है।

धनतेरस कब मनाई जाती है?

धनतेरस कब मनाई जाती है? उत्तर  – धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाई जाती है। इस दिन धन्वन्तरी वैध और यमराज की पूजा होती है। इस दिन बर्तन, गहनें और वाहन खरीदना अच्छा माना जाता है।

करवा चौथ कब आती है?

करवा चौथ कब आती है? उतर  – करवा चौथ कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को आती है। सुहागन स्त्रियाँ अपने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखती है।

शरद पूर्णिमा कब आती है?

शरद पूर्णिमा कब आती है? उत्तर  – शरद पूर्णिमा आश्विन पूर्णिमा को आती है। मान्यता है कि इस रात्रि को अमृत की वर्षा होती है, इसलिए इस रात्रि को चांदी के बर्तन में खीर बनाकर चांदनी के सामने रखी जाती है फिर इस खीर को सुबह को खाया जाता है। इस दिन चन्द्रमा 16 कलाओं … Read more

दशहरा कब मनाया जाता है?

दशहरा कब मनाया जाता है? उत्तर  – दशहरा अश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस दिन लीलटांस  पक्षी के दर्शन शुभ माना जाता है। संध्या के समय रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते है।