रक्षाबन्धन कब मनाया जाता है?

रक्षाबन्धन कब मनाया जाता है? उत्तर  – रक्षाबन्धन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई – बहिन के प्रेम का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। इस दिन नया यज्ञोपवीत धारण किया जाता है।

छोटी तीज कब मनाई जाती है?

छोटी तीज कब मनाई जाती है? उत्तर  – छोटी तीज श्रावण शुक्ल तृतीय को मनाई जाती है। इस दिन जयपुर की प्रसिद्ध तीज की सवारी निकाली जाती है। त्योहारों की शुरुआत श्रावण तीज से शुरू होती है। श्रावणी तीज के दिन सभी नवविवाहिताएँ श्रृंगार कर पेड़ों पर झुला झूलती है।

हरियाली अमावस्या कब आती है?

हरियाली अमावस्या कब आती है? उत्तर  – हरियाली अमावस्या श्रावण अमावस्या को आती है। इस दिन भोजन में खीर और मालपुए बनाये जाते है इस दिन ब्राह्मण को भोजन करवाते है हरियाली अमावस्या को मांगलियावास(अजमेर) में कल्पवृक्ष का मेला भरता है

निडरी नवमी कब आती है?

निडरी नवमी कब आती है? उत्तर  – निडरी नवमी श्रावण कृष्ण पंचमी को आती है। इस दिन नेवले की पूजा होती है।

नागपंचमी कब आती है?

नागपंचमी कब आती है? उत्तर  – नागपंचमी श्रावण कृष्ण पंचमी को आती है इस दिन नाग की पूजा की जाती है नागपंचमी का मेला मंडोर(जोधपुर) में भरता है

गुरु पूर्णिमा कब आती है?

गुरु पूर्णिमा कब आती है? उत्तर  – गुरु पूर्णिमा आषाढ़ पूर्णिमा को आती है। इस दिन गुरु का पूजन होता है