देवशयनी एकादशी कब आती है?

देवशयनी एकादशी कब आती है? उत्तर  – देवशयनी एकादशी आषाढ़ शुक्ल एकादशी को आती है। इस दिन भगवान विष्णु  और अन्य देवता चार माह के लिए सो जाते है, इस कारण कोई मांगलिक कार्य नहीं होते।

निर्जला एकादशी कब मनाई जाती है?

निर्जला एकादशी कब मनाई जाती है? उत्तर –  निर्जला एकादशी ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन महिलायें बिना जल के व्रत रखती है।

वट सावित्री व्रत कब आता है?

वट सावित्री व्रत कब आता है? उत्तर  – वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को आता है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा होती है। महिलायें अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती है। इस दिन बारां में सीताबाड़ी मेला भरता है।

बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है? उत्तर  – बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा को मनाई जाती है। महात्मा बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति तथा उनको मोक्ष की प्राप्ति इसी दिन हुई थी।

अक्षय तृतीया कब मनाई जाती है?

अक्षय तृतीया कब मनाई जाती है? उत्तर  – अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया मनाई जाती है। इस दिन राजस्थान में सर्वाधिक बाल विवाह होते है। इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अबूझ सावा भी इस दिन होते है। यह मान्यता है कि सतयुग,त्रेतायुग के आरम्भ का दिन होता है।