लट्ठमार होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

लट्ठमार होली कहाँ की प्रसिद्ध है? उत्तर  – लट्ठमार होली श्री महावीर जी(ब्रज क्षेत्र, करौली, भरतपुर और डीग) की प्रसिद्ध है। इस होली में महिलायें पुरुषों को लट्ठ मारती है और पुरुष इससे बचने का प्रयास करतें है।

देवर भाभी की होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

देवर भाभी की होली कहाँ की प्रसिद्ध है? उत्तर  – देवर भाभी की होली ब्यावर की प्रसिद्ध है। इस होली में देवर भाभी को रंग लगाता है और भाभी, देवर को कोड़े मारती है।

राड़ रमण होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

राड़ रमण होली कहाँ की प्रसिद्ध है? उत्तर  – राड़ रमण होली भीलूडा गाँव(डूंगरपुर) की प्रसिद्ध है। भीलूडा गाँव के रघुनाथ जी के मंदिर के पास दो दलों के बीच गोफ़नों से पत्थर मार होली खेलते है।

दूध दही की होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

दूध दही की होली कहाँ की प्रसिद्ध है? उत्तर  –  दूध दही की होली नाथद्वारा(राजसमंद) की प्रसिद्ध है। वल्लभ सम्प्रदाय के तिलकायत महाराज व अनुयायियों के बीच मोती महल में केसर युक्त दूध व दही से होली खेली जाती है।

कपड़ा फाड़ होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

कपड़ा फाड़ होली कहाँ की प्रसिद्ध है? उत्तर  – कपड़ा फाड़ होली पुष्कर(अजमेर) की प्रसिद्ध है। पुष्कर के वराह घाट चौक पर कपड़ा फाड़ होली जाती है। इसमें विदेशी पर्यटक भी हिस्सा लेते है।