राजस्थान लखपति दीदी योजना क्या है?

राजस्थान लखपति दीदी योजना क्या है?

  • राजस्थान में लखपति दीदी योजना की शुरुआत  23 दिसंबर 2023 को की गयी।
  • स्वयं सहायता समूह (HSG) में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने की इस योजना को हर तरह की वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • लखपति दीदी’ योजना में प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आमदनी एक लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है
  • उद्देश्य : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भारत की 2 करोड़ माताओं- बहिनों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • लखपति दीदी योजना से महिलाएं अपना उद्योग धंधा एवं काम करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकेंगी।
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • अभी तक 3 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाया जा चुका है।
    इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 150 करोड़ रुपए के चेक भी वितरित किए हैं।

(Rajasthan lakhpati didi yojana)

Leave a Comment