राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

  • प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना को चिह्नित करने के लिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं और किसी अन्य आपात परिस्थिति को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस पर पहली बार वर्ष 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया था।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषित, त्रिपक्षीय निकाय है।
  • यह एक स्वायत्त निकाय के रूप में श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय द्वारा 4 मार्च, 1965 को सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वैच्छिक आंदोलन शुरू करने के लिए स्थापित किया गया था।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का उद्देश्य समाज की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लोगों में एक निवारक संस्कृति तथा वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment