संविधान की उद्देशिका का क्या महत्व होता है?

संविधान की उद्देशिका का क्या महत्व होता है?

  • प्रस्तावना भारतीय संविधान की आत्मा एवं दर्शन है I
  • भारतीय संविधान की शक्ति का स्रोत है (हम भारत के लोग) I
  • भारतीय संविधान की समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक, एवं गणतंत्र प्रकृति को बताती है I
  • यह न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक उद्देश्यों को स्पष्ट करती है I
  • संविधान के अर्थ निर्धारण में उपयोगी है I
  • ऐतिहासिक स्रोत के रूप में महत्व रखती है I

दर्शन

  • भारत में लोकतांत्रिक समाजवाद को अपनाया गया है, जिसका उद्देश्य आम जनता की आय, प्रस्थिति और जीवन स्तर के असमानता को दूर करना है I
  • सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना करना है I
  • भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है जो बिना धार्मिक भेदभाव के सभी लोगो को समान महत्व प्रदान करता है I
  • प्रतिष्ठा और अवसर की समानता लोगों के मध्य असमानता का निषेध और विधि के समक्ष सभी को समान महत्व प्रदान करती है I
  • भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र है जो बिना किसी बाह्य और आंतरिक दबाव के स्वतंत्र निर्णय करने में सक्षम है I
  • बंधुत्व का भाव जो व्यक्ति की गरिमा और देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करती है I

Leave a Comment