वल्लभाचार्य कौन थे ?
- वल्लभाचार्य (Vallabhacharya) एक हिंदू भारतीय संत और दार्शनिक थे। उनको भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है।
- वल्लभाचार्य को ’वल्लभ’, ’वल्लभ आचार्य’, ’महाप्रभु’ और ’विष्णुस्वामी’ के नाम से जाना जाता है।
- महाप्रभु वल्लभाचार्य ने पुष्टिमार्ग संप्रदाय की स्थापना की, इसलिए उन्हें पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक कहा जाता है।
- वल्लभाचार्य शुद्धाद्वैत ब्रह्मवाद के महान आचार्य थे, उन्होंने शुद्धाद्वैतवाद का विकास किया तथा अपने दर्शन का नाम पुष्टिमार्ग रखा।
- इनके पुष्टिमार्ग का प्रमुख उद्देश्य श्रीकृष्ण की यशलीला का गान करना था।
- वल्लभाचार्य ने ’जगतगुरू’ की उपाधि धारण की।
- इनकी प्रमुख रचनाएँ सुबोधिनी, सिद्धान्त रहस्य तथा भक्तवर्धिनी है।