विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

  • प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व में जल के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘विश्व जल दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6: ‘वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता’ (Clean water and sanitation for all) के लक्ष्य का समर्थन करना है।
  • विश्व जल दिवस का विचार सर्वप्रथम वर्ष 1992 में प्रस्तुत किया गया था तथा इसी वर्ष रियो-डी-जेनेरियो में पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था।
  • वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा की गई।
  • इस दिवस का उद्देश्य विश्व में लोगों को जल से संबंधित मुद्दों पर अधिक जानकारी प्रदान करने के साथ ही बदलाव के लिए कार्रवाई हेतु प्रेरित करना है।
  • जल सम्पूर्ण पृथ्वी के लगभग 70% हिस्से को कवर करता है लेकिन मीठे पानी की मात्रा केवल 3% है, जिसमें से दो-तिहाई जमा हुआ या दुर्गम और उपयोग के लिए अनुपलब्ध है।

Leave a Comment