Rajasthan Current Affairs February 2024 – राजस्थान करंट जीके | GK

Rajasthan Current Affairs February 2024 राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, Patwari, Reet, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, 1st Grade, 2nd Grade,LDC एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है।राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2024 , राजस्थान दैनिक समसामयिकी, Rajasthan Current Affairs 2024 In Hindi, Rajasthan Current Affairs 2024. (PDF Download) Rajasthan Current Affairs MCQ.

Table of Contents

Rajasthan Current Affairs February 2024

राज्य के नए महाधिवक्ता

  • हाल ही में राजस्थान के महाधिवक्ता के रूप में राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद का चयन किया है।
  • राजेन्द्र प्रसाद जी हाल में जयपुर बैंच में  प्रेक्टिस कर रहें है ।
  • राज्य के 19 वें महाधिवक्ता बने है।

सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल 2024

  • 23 से 25 फरवरी तक सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल 2024 का आयोजन जोधपुर में किया गया।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

  • 15 फरवरी 2024 को राजस्थान के सभी विद्यालय में हुआ।
  • राजस्थान शिक्षा मंत्रालय को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड लंदन अवार्ड मिला।
  • इस कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 33 लाख बच्चों व अभिवावकों ने भाग लिया।
  • राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 15 फरवरी 2024 को 1.14 करोड़ बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर रिकॉर्ड बनाया है।

बाघिन T -60 की मृत्यु

  • 4 फरवरी, 2024 को रणथम्भोर अभयारण्य में बाघिन T – 60 की मौत हो गयी है।

मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव(एम.एम. श्रीवास्तव)

  • राज्यपाल कलराज मिश्र ने मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को(6 फरवरी,2024)राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
  • वे राजस्थान उच्च न्यायालय के 42वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

न्यूक्लियर पॉवर गैलरी

राजस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा देश की पहली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी युक्त ‘न्यूक्लियर पॉवर गैलरी’ जयपुर में बनाई जाएगी।

  • 7 करोड़ के बजट से जयपुर में तैयार होगी।
  • इसका कार्य लगभग 18 महीनों में पूर्ण होगा ।
  • इसमें कुल 42 मॉडल स्थापित होंगे।
  • इस प्रकार की यह देश में चौथी गैलरी होगी और राजस्थान में प्रथम गैलरी होगी।
  • यह 600 वर्ग मीटर के दायरे में निर्मित होगी।

राजस्थान के नए डीजीपी

  • यु आर साहू को राजस्थान का नया डीजीपी बनाया गया है।

पोटाश के भंडार

  • हाल ही में  लाखासर (बीकानेर) और सतीपुरा (हनुमानगढ़) क्षेत्र पोटाश के भंडार मिलने के कारण चर्चा में रहे है।

लोह अयस्क के बड़े भंडार

  • करौली में हिण्डौन के पास खोडा, डेडरोली, टोडुपुरा और लीलोटीरी में लौह अयस्क के 840 मिलियन टन से अधिक के भंडार मिले है।

धानक्या (जयपुर) क्यों चर्चित है?

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली धानक्या (जयपुर) में रेल कोच में हैरिटेज म्यूजियम बनेगा। इस प्रकार का राजस्थान में पहला म्यूजियम होगा।

प्रसाद योजना में मालासेरी डूंगरी शामिल

  • हाल ही में  देवनारायण जी की 1112 वीं  जंयती के अवसर पर मालासेरी डूंगरी को भारत सरकार द्वारा प्रसाद योजना में शामिल किया है।

Rajasthan Current GK February 2024

राजस्थान में 16 नए रोप- वे का प्रस्ताव

  • हाल ही में राज्य सरकार ने राज्य के 16 मंदिरों/ प्रमुख स्थानों में रोप – वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
मंदिर/स्थान जिला
त्रिनेत्र गणेश जी रणथम्भौर सवाई माधोपुर
रामेश्वर महादेव मंदिर बूंदी
आमेर नाहरगढ़(जयपुर)
चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर
रूठी रानी महल से हवामहल राजसमंद
फोर्ट टू लखेला राजसमंद
इंदरगढ़ बूंदी
जीण माता सीकर
गढ़ गणेश जयपुर
भैरव मंदिर, मेहंदीपुर दौसा
राजा जी का तालाब अजमेर
कृष्णाई माता बारां
सवाई माता बाँसवाड़ा
चित्तोड़ फोर्ट चित्तोड़गढ़

‘ॐ’ आकार के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

  • 19 फरवरी, 2024 को राजस्थान के जाडन(पाली) में दुनिया के पहले ‘ॐ’ आकार के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
  • क्षेत्रफल  – 250 एकड़
  • मंदिर में शिव नाम की 1008 प्रतिमाएँ
  • मंदिर की ऊंचाई 135 फीट है
  • मंदिर निर्माण में धौलपुर के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थर का प्रयोग किया गया है

नारी शक्ति सम्मान

  • राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को नारी शक्ति सम्मान दिया गया है।

जगतपुरा भूकिया क्षेत्र में सोने की खान की नीलामी

राजस्थान राज्य खान व खनिज लिमिटेड(RSMML) द्वारा प्रदेश में पहली बार बांसवाड़ा के जगतपुरा भूकिया क्षेत्र में सोने के खदान की नीलामी की जाएगी।

  • भारत का दूसरा राज्य राजस्थान बनने जा रहे हैं जहां सोने का खनन होगा।
  • आनंदपुर भूकिया तथा जगतपुरा भूकिया में स्वर्ण भंडारों की खोज ऑस्ट्रेलिया की कंपनी इंडो गोल्ड ने की थी
  • खदान चालू होने पर देश के स्वर्ण खनन में प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 25% हो जाएगी।

यमुना जल बंटवारा समझौता

17 फरवरी 2024 को यमुना जल बंटवारा समझौता केंद्र सरकार के साथ मिलकर किया है

  • राजस्थान व हरियाणा के साथ समझौता हुआ है।
  • इसमें राजस्थान को ताजेवाला हैड (हथिनी बैराज) से पानी तय किया गया है।
  • सीकर, झुंझुनू और चूरू जिले को पेयजल सिंचाई मिलेगी।

राजस्थान रत्न अलंकरण

  • बालेन्द्र शर्मा दाधीच को राजस्थान रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया है।

लखपति दीदी सम्मेलन

  • राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू की उपस्थिति में 14 फरवरी 2024 को लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन राजीविका के माध्यम से बेणेश्वर , डूंगरपुर में किया गया।

घाणेराव , पाली

  • राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अस्पताल स्वच्छता रैंकिंग में घाणेराव, पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

भागचंद बधाल

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव भागचंद बधाल बनें है , जबकि इसके अध्यक्ष आलोक राज है।

उत्कल रंजन साहू

  • हाल ही में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू को बनाया गया है।

जस्टिस पंकज भंडारी

  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर जस्टिस पंकज भंडारी नियुक्त किए गए हैं

चेतक

  • हाल ही में महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा अफीम की नई किस्म “चेतक” विकसित की गई है।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

  • राजस्थान में 20 फरवरी 2024 को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए सदस्य(सोनिया गांधी -कांग्रेस ,मदन राठौड और चुन्नीलाल गरासिया – बीजेपी) निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।

मरु महोत्सव 2024

स्थान : जैसलमेर

कब हुआ : 22 से 24 फरवरी,2024

  • मिस मूमल – पाऊल विजय (बीकानेर)
  • मिसेज जैसलमेर – मरुधर कंवर (जयपुर)
  • मिस्टर डेजर्ट – डॉ श्रीकांत व्यास (बीकानेर)
  • मिस्टर पोकरण – अभिषेक छंगाणी
  • मिस पोकरण  – अंतिमा खत्री

शुद्ध आहार – मिलावट पर वार

  • 15 फरवरी 2024 से राज्य सरकार द्वारा मिलावट खोटी पर अंकुश लगाने के लिए शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान शुरू किया गया है।

राजस्थान का टॉप थाना

  • हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी देश के टॉप 10 पुलिस थानों की रैंकिंग में किशोरपुरा थाना, कोटा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है।

गोंगेलाव  गाँव (नागौर) क्यों चर्चित है?

  • हाल ही में गोंगेलाव  गाँव (नागौर) से राज्य सरकार ने ‘गाँव चलो‘ अभियान की शुरुआत की है।

 

Rajasthan Current Affairs April 2024

Leave a Comment