किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 1

आज के आर्टिकल में राजस्थान किसान और जनजाति आंदोलन (Rajasthan GK Question Quiz 1) से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है ,जो आगामी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे।

राजस्थान किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 1

पढो वही,जो परीक्षा में छपे।

1. किस आंदोलन के दौरान भीलों ने ‘हाकीम और हुकुम नहीं’ का नारा दिया था ?
(अ) भगत भील आंदोलन (ब) एकी आंदोलन ✔
(स) मेर आंदोलन (द) बारापाल आंदोलन

2. मेवाड़ भील कोर की स्थापना 1841 में मेवाड़ के किस महाराजा ने की थी ?
(अ) सरदार सिंह ✔ (ब) स्वरूप सिंह
(स) शंभू सिंह          (द) सज्जन सिंह

3. जयपुर राज्य मीणा सुधार समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था ?
(अ) ठक्कर बापा (ब) मुनि मगन सागर
(स) लक्ष्मीनारायण झरवाल (द) बंशीधर शर्मा ✔

4. नानजी पटेल और ठाकरी पटेल का संबंध निम्न में से किस किसान आंदोलन से है ?
(अ) बिजोलिया किसान आंदोलन ✔
(ब) बेगू किसान आंदोलन
(स) नीमूचाणा किसान आंदोलन
(द) मारवाड़ किसान आंदोलन

5. बिजोलिया आंदोलन के प्रारंभ होने के समय बिजोलिया का ठिकानेदार कौन था ?
(अ) राव कृष्ण सिंह ✔ (ब) अशोक परमार
(स) राव गोविंद सिंह    (द) अनूप सिंह

6. 1917 में ऊपर माल पंच बोर्ड की स्थापना बेरीसाल में किसने की थी ?
(अ) साधु सीताराम दास (ब) विजय सिंह पथिक ✔
(स) हरीभाऊ उपाध्याय (द) जमनालाल बजाज

7. बेगू में किस शासक के समय 1922 में बोल्शेविक समझौता हुआ था ?
(अ) ठाकुर उदय सिंह (ब) ठाकुर अनूप सिंह ✔
(स) ठाकुर विक्रम सिंह (द) ठाकुर देशराज

8. तौल आंदोलन का संबंध राजस्थान के किस क्षेत्र से है ?
(अ) मारवाड़ ✔ (ब) मेवाड़
(स) ढूंढाड (द) हाड़ौती

9. अंजुमन खादिम उल इस्लाम नामक संगठन ने किस आंदोलन को संगठित रूप प्रदान किया था ?
(अ) अलवर किसान आंदोलन
(ब) शेखावाटी किसान आंदोलन
(स) जाट किसान आंदोलन
(द) मेव किसान आंदोलन ✔

10. बिंदु लाल भट्टाचार्य जांच आयोग का संबंध किस किसान आंदोलन से है ?
(अ) बिजौलिया किसान आंदोलन ✔
(ब) बेगू किसान आंदोलन
(स) बूंदी किसान आंदोलन
(द) अलवर किसान आंदोलन

11. राजस्थान के किस रियासत में किसानों ने मादा पशुओं के निर्यात पर रोक लगाने के लिए आंदोलन किया था ?
(अ) मेवाड़ (ब) मारवाड़ ✔
(स) भरतपुर (द) जयपुर

12. गोविंद गिरी द्वारा भीलों को संगठित करने और उनमें सामाजिक, राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए 1883 में कहां पर सम्प सभा की स्थापना की थी ?
(अ) डूंगरपुर (ब) झालावाड़
(स) उदयपुर (द) सिरोही ✔

13. मानगढ़ पहाड़ी (बांसवाड़ा) में सम्प सभा का प्रथम अधिवेशन कब हुआ था ?
(अ) 1903 ✔ (ब) 1905
(स) 1911      (द) 1913

14. निम्न में से कौन सा व्यक्ति बिजोलिया किसान आंदोलन से संबंधित नहीं है ?
(अ) नयनू राम शर्मा ✔ (ब) माणिक्य लाल वर्मा
(स) विजय सिंह पथिक (द) साधू सीताराम दास

15. विजय सिंह पथिक द्वारा ऊपर माल पंच बोर्ड का गठन किया गया इसका सरपंच किसे नियुक्त किया गया था ?
(अ) नारायण पटेल (ब) श्री मन्ना पटेल ✔
(स) महादेव देसाई (द) भंवरलाल स्वर्णकार

16. निम्न घटनाओं को घटनाक्रम अनुसार सही करें।
(क) चंडावत कांड (ख) डाबड़ा कांड
(ग) रायसिंहनगर गोलीकांड (घ) नीमूचाणा कांड
(अ) घ, क, ग, ख ✔ (ब) घ, क, ख, ग
(स) घ, ग, ख, क (द) क, ख, ग, घ

17. सीकर में सामंती अत्याचारों से मुकाबला करने के लिए राजस्थान जाट क्षेत्रीय सभा का गठन कब हुआ ?
(अ) 1930 (ब) 1931 ✔
(स) 1925 (द) 1935

18. पोपा बाई की पोल नामक लघु पुस्तिका जिसके रचयिता जयनारायण व्यास है किस सभा द्वारा प्रकाशित की गई थी ?
(अ) मारवाड़ हितकारिणी सभा द्वारा ✔
(ब) मारवाड़ लोक प्रजा परिषद द्वारा
(स) मारवाड़ क्षेत्रीय सभा द्वारा
(द) मारवाड़ राज्य लोक परिषद द्वारा

19. 13 मार्च 1947 को डाबड़ा गांव में मारवाड़ लोक परिषद द्वारा एक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया इसके मुख्य आयोजक कौन थे ?
(अ) जयनारायण व्यास (ब) चुन्नीलाल शर्मा
(स) मथुरा दास माथुर ✔ (द) राधा कृष्ण बोहरा

20. बीकानेर राज्य में शहीद बीरबल की याद में शहीद बीरबल दिवस कब मनाया गया था ?
(अ) 17 जुलाई 1946 ✔ (ब) 17 अप्रैल 1946
(स) 1 जुलाई 1946 (द) 3 सितंबर 1946

राजस्थान की अंत:प्रवाही नदियाँ 

Leave a Comment