किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 2

आज के आर्टिकल में राजस्थान किसान और जनजाति आंदोलन (Rajasthan GK Question Quiz 2) से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है ,जो आगामी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे।

किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 2

पढो वही,जो परीक्षा में छपे।

1. साधु सीताराम राजस्थान के किस किसान आंदोलन से संबंधित हैं ?
(अ) नीमूचाणा किसान आंदोलन
(ब) बिजोलिया किसान आंदोलन ✔
(स) शेखावाटी किसान आंदोलन
(द) हाड़ौती किसान आंदोलन

2. बिजोलिया किसान आंदोलन के दौरान परिवर्तित विद्या प्रचारिणी सभा के प्रवर्तक थे ?
(अ) विजय सिंह पथिक ✔
(ब) माणिक्य लाल वर्मा
(स) जमनालाल बजाज
(द) रामनारायण चौधरी

3. बिजोलिया किसान आंदोलन संबंधित द्वितीय जांच आयोग के सदस्य नहीं है ?
(अ) ठाकुर राज सिंह (ब) मेहता तख्त सिंह
(स) रमाकांत मालवीय (द) बिंदुलाल भट्टाचार्य ✔

4. बेगू किसान आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ हुआ था ?
(अ) 1913 (ब) 1921 ✔
(स) 1912 (द) 1931

5. रूपा जी और कृपा जी धाकड़ किसान किस कृषक आंदोलन के दौरान शहीद हुए थे ?
(अ) बेगू ✔ (ब) बीकानेर
(स) बरड़ (द) बिजोलिया

6. डाबी के किसान आंदोलन में झंडा गीत गाते समय राज्य की पुलिस की गोलियों से कौन शहीद हुआ था ?
(अ) बालमुकुंद पीलवा (ब) कृपा जी धाकड़
(स) नानक जी भील ✔ (द) रूपा जी धाकड़

7. नानक भील और देवीलाल गुर्जर का संबंध निम्नलिखित में से किससे था ?
(अ) बूंदी किसान आंदोलन ✔
(ब) बेगू किसान आंदोलन
(स) मेवाड़ भील आंदोलन
(द) बिजोलिया किसान आंदोलन

8. बेगू किसान आंदोलन के नेतृत्वकर्ता कौन थे ?
(अ) अर्जुन लाल सेठी (ब) जमनालाल बजाज
(स) नयनू राम शर्मा (द) रामनारायण चौधरी ✔

9. राजस्थान के किस नरसंहार को गांधी जी ने दोहरी डायरशाही की संज्ञा दी थी ?
(अ) नीमूचाणा ✔ (ब) डाबी कांड
(स) मानगढ़ (द) बेगू

10. निम्नलिखित में से कौन-सा शेखावटी के पंच पाणे में सम्मिलित नहीं था ?
(अ) मलसीसर (ब) अलसीसर ✔
(स) बिसाऊ (द) मंडावा

11. एकी आंदोलन की शुरूआत 1921 में मोतीलाल तेजावत ने कहां पर शुरू किया था ?
(अ) सांवलिया (ब) मंडफिया
(स) मातृकुंडिया✔ (द) मंडफिया

12. मेवाड़ की पुकार 21 सूत्री मांग पत्र किसके द्वारा तैयार किया गया था ?
(अ) हरिदेव जोशी (ब) गोविंद गिरी
(स) माणिक लाल वर्मा (द) मोतीलाल तेजावत ✔

13. मानगढ़ धाम जो राजस्थान का जलियांवाला बाग के नाम से प्रसिद्ध है कहां पर स्थित है ?
(अ) अलवर (ब) राजसमंद
(स) डूंगरपुर (द) बांसवाड़ा ✔

14. किसकी अध्यक्षता में मीणा जाति का विशाल सम्मेलन 1944 में नीमकाथाना में आयोजित किया गया था ?
(अ) शांति सागर जी (ब) मगन सागर जी ✔
(स) हीरालाल शास्त्री (द) शोभा लाल गुप्ता

15. सुरजी भगत राजस्थान की किस जनजाति के धार्मिक सामाजिक सुधारक नेता थे ?
(अ) गरासिया (ब) गुर्जर
(स) मीणा (द) भील ✔

16. मोतीलाल तेजावत की भील संबंधित गतिविधियां का एकी आंदोलन के माध्यम से किस स्थान पर शुरू हुई ?
(अ) झाडोल ✔ (ब) डूंगरपुर
(स) उदयपुर (द) नींमडा

17. मानगढ़ हत्याकांड की घटना किस वर्ष हुई ?
(अ) 17 नवम्बर 1913 ✔
(ब) 23 मार्च 1913
(स) 13 अक्टूबर 1913
(द) 21 जनवरी 1913

18. प्रसिद्ध भगत आंदोलन का नेतृत्व किया गया था ?
(अ) माणिक्य लाल वर्मा, गोविंद गिरी
(ब) जमनालाल बजाज, विजय सिंह पथिक
(स) गोविंद गिरी, मोतीलाल तेजावत
(द) गोविंद गिरी, पूंजा धीर जी ✔

19. गोविंद गिरी का जन्म बंजारा परिवार में कहां पर हुआ था ?
(अ) रायसिंह नगर (ब) बासिया गांव ✔
(स) भोमट गांव (द) बारापाल

20. मोतीलाल तेजावत का जन्म ओसवाल परिवार में कहां पर हुआ था ?
(अ) सलूम्बर (ब) झाडोल
(स) मातृकुंडिया (द) कोलियारी ✔

राजस्थान की अंत:प्रवाही नदियाँ 

Leave a Comment