किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 3

आज के आर्टिकल में राजस्थान किसान और जनजाति आंदोलन (Rajasthan GK Question Quiz 3) से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए है ,जो आगामी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित होंगे।

किसान और जनजाति आंदोलन – Rajasthan GK Question Quiz 3

पढो वही,जो परीक्षा में छपे।

1. बिजौलिया किसान आंदोलन का वह संदेशवाहक जिसने प्रतिदिन पैदल चलकर आंदोलन का प्रचार प्रसार किया था ?
(अ) पूंजा धिरजी (ब) तुलसी भील ✔
(स) मांड्या भील (द) इकराम हुसैन

2. निम्न में से कौन-सा किसान नेता किसान आंदोलन से सही सुमेलित नहीं है ?
(अ) बीकानेर नरोत्तम जोशी ✔
(ब) बूंदी नयनू राम शर्मा
(स) बिजोलिया विजय सिंह पथिक
(द) बेगू रामनारायण चौधरी

3. 1934 में जाट प्रजापति महायज्ञ का आयोजन कहां पर किया गया था ?
(अ) डीडवाना (ब) खेतड़ी
(स) लोसल (द) पलसाना ✔

4. बिजोलिया आंदोलन की वास्तविकता जानने के लिए गांधी जी ने किस को विजय सिंह पथिक के साथ बिजोलिया भेजा था ?
(अ) भंवरलाल स्वर्णकार (ब) बिंदुलाल भट्टाचार्य
(स) महादेव देसाई ✔ (द) विजय राघवाचार्य

5. 13 मार्च 1947 को डाबड़ा कांड में कौन शहीद हुआ था ?
(अ) रूपा जी (ब) कृपा जी
(स) चुन्नीलाल शर्मा ✔ (द) देवीलाल गुर्जर

6. बिजौलिया किसान आंदोलन की समस्याओं की जांच के लिए राजपूताना मध्य भारत सभा ने किसकी अध्यक्षता में आयोग गठित किया था ?
(अ) विजय राघवाचार्य (ब) ए जी जे हालैंड
(स) अमृतलाल राय (द) भवानी दयाल ✔

7. 1903 राव कृष्ण सिंह ने ऊपरमाल की जनता पर कौन सा कर लगाया था ?
(अ) चवरी कर ✔ (ब) तलवार बंधाई कर
(स) बेकार कर (द) बिगोड़ी कर

8. महाजन किसान आंदोलन का संबंध किस क्षेत्र से है?
(अ) बीकानेर ✔ (ब) मारवाड़
(स) मेवाड़ (द) सिरोही

9. दुधवा खारा आंदोलन किस सामंत के अत्याचारों के विरोध में किसान आंदोलन हुआ था ?
(अ) जगमाल सिंह (ब) सूरजमल सिंह ✔
(स) कुंदन सिंह (द) केसरी सिंह

10. शेखावाटी किसान आंदोलन में भरतपुर के किस जाट नेता में शेखावाटी के किसानों का साथ दिया और उन्हें अपने अधिकारों के संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया ?
(अ) रामनारायण चैधरी (ब) सूरजमल जाट
(स) रूपाराम चैधरी (द) ठाकुर देशराज ✔

11. विजयसिंह पथिक ने बिजोलिया किसान आंदोलन को लोकप्रिय बनाने हेतु प्रताप समाचार पत्र में इस आंदोलन की खबरें कहां से प्रकाशित करवाई थी ?
(अ) कानपुर ✔ (ब) वर्धा
(स) नागपुर (द) अजमेर

12. अलवर भरतपुर रियासतों के मेवात क्षेत्र के किसानों ने 1932 में किसके नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया था ?
(अ) रामूराम चौधरी (ब) मथुरादास माथुर
(स) ठाकुर देशराज (द) मोहम्मद हादी ✔

13. माधवसिंह और गोविंद सिंह का संबंध निम्नलिखित में से किस किसान आंदोलन से है ?
(अ) अलवर किसान आंदोलन ✔
(ब) मेवाड़ किसान आंदोलन
(स) बूंदी किसान आंदोलन
(द) बिजोलिया किसान आंदोलन

14. बागड़ क्षेत्र के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए लसाड़िया आंदोलन का सूत्रपात किसने किया था ?
(अ) गोविंद गिरी (ब) मोतीलाल तेजावत
(स) संत मावजी ✔ (द) सुरमल दास

15. नीमूचाणा कांड के समय अलवर का शासक कौन था ?
(अ) जयसिंह ✔ (ब) विनय सिंह
(स) तेज सिंह (द) बन्ने सिंह

16. 1920-21 को मारवाड़ में तौल आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था ?
(अ) मुनि मगन सागर (ब) गोविंद सिंह
(स) रघुनाथ सिंह (द) चांदमल सुराणा ✔

17. राजस्थान के किस किसान आंदोलन का मामला इंग्लैंड के हाउस ऑफ काॅमन में 1925 में उठाया गया था ?
(अ) आंदोलन बेगू किसान आन्दोलन
(ब) सीकर किसान आंदोलन ✔
(स) बिजोलिया किसान आंदोलन
(द) दुधवाखारा किसान आंदोलन

18. निम्न में से किस राज्य में 1946 में किसान दिवस मनाया गया था ?
(अ) डूंगरपुर (ब) बीकानेर ✔
(स) जयपुर (द) मारवाड़

19. निम्नलिखित में से किसने मेव कृषक आंदोलन का नेतृत्व किया था ?
(अ) मुबारक खान (ब) यासीन खान ✔
(स) असद उल्लाह खान (द) बख्तावर खान

20. राजस्थान के किस किसान आंदोलन से श्रीमती रमा देवी जुड़ी हुई है ?
(अ) बेगू किसान आंदोलन
(ब) बीकानेर किसान आंदोलन
(स) बरड़ किसान आंदोलन
(द) बिजोलिया किसान आंदोलन ✔

किसान और जनजाति आंदोलन Quiz 2

किसान और जनजाति आंदोलन Quiz 1

राजस्थान की अंत:प्रवाही नदियाँ 

Leave a Comment