#1 रवनीत सिंह बिट्टू कौन है – जीवन परिचय | Ravneet Singh Bittu Biography 2024

1975 में लुधियाना में जन्मे एक संपन्न राजनीतिक परिवार में रवनीत सिंह बिट्टू(Ravneet Singh Bittu) वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे अभी राज्यसभा सांसद है। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्‌टू को नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बनाया गया है। रवनीत बिट्‌टू ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा(BJP) जॉइन की थी।

  • Ravneet Singh Bittu Age, Wife, Children, Grand Father, Family, Biography, BJP, Member of Parliament, Rajya Sabha, Wikipedia

रवनीत सिंह बिट्टू – Ravneet Singh Bittu Biography

रवनीत सिंह बिट्टू प्रोफाइल

नाम रवनीत सिंह बिट्टू
जन्म तिथि 10 सितंबर, 1975
उम्र 49 वर्ष(2024)
जन्म स्थान कोटली, जिला. लुधियाना (पंजाब)
पिता का नाम स्वर्णजीत सिंह
माता का नाम जसवीर कौर
पत्नी नाम अनुपमा झा
शिक्षा  गुरुनानक पब्लिक स्कूल,चंडीगढ़ (1993), PSEB (1991)
दल का नाम भारतीय जनता पार्टी(BJP)
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म सिक्ख

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। रवीनत सिंह बिट्टू अब बीजेपी पार्टी में राज्यसभा सदस्य है। वे भारतीय पार्टी में आने से पहले कांग्रेस पार्टी कदावर नेता थे। वे 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस से पंजाब में लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हारने के बाद भी मोदी सरकार ने इन्हें केंद्रीय मंत्री पद दिया। मोदी सरकार 3.0 सरकार में रवनीत बिट्टू पंजाब से मंत्री बनने वाले एकमात्र नेता हैं। अब वे वर्तमान में मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री(Minister of State for Railways and Minister of State for Food Processing Industries) है।

अभी चर्चा में क्यों?

रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गाँधी को आंतकवादी कहे जाने पर दोनों पार्टियों के नेताओं में विवाद छिड़ गया है , जिसनें पुरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इनके खिलाफ FIR करवा दी है, जबकि रवनीत सिंह अपने बयान पर अभी कायम है।

रवनीत सिंह बिट्टू का परिवार(Ravneet Singh Bittu Family)

रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। इनके पिता का नाम स्वर्णजीत सिंह है। माता जसवीर कौर है, जो ग्रहिणी है। रवनीत सिंह के पिता स्वर्णजीत सिंह का निधन तब हुआ, जब रवनीत की उम्र मात्र 11 वर्ष थी। उनके पिता की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इनके बेटे का नाम सिमर सिंह है। इनके चाचा तेजप्रकाश सिंह व चाची गुरकनवाल कौर भी राजनीति से जुड़े है।

रवनीत सिंह बिट्टू की राजनीतिक कैरियर(Ravneet Singh Bittu Political career)

  • 2009 में सर्वप्रथम उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आनंदपुर साहिब से 15वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह चीमा को 60,000 से अधिक मतों से हराया। इस दौरान उन्होंने गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य रहे।
  • 2013 में इन्हें कांग्रेस पार्टी(Congress Party)का सचेतक नियुक्त किया गया।
  • 2014 में 16वीं लोकसभा में लुधियाना सीट से चुने गए। उन्होंने इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के हरविंदर सिंह फुल्का को 20,000 मतों से हराया। इस समय, उन्होंने 2014 से 2019 तक के सरकार के कार्यकाल के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुडी स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। साथ में इन्होने भारतीय कृषि अनुसंधान सोसायटी के सदस्य के रूप में कार्य किया था।
  • 2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव में लुधियाना सीट से दोबारा चुनाव जीता। इस बार उन्होंने लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 70,000 मतों से हराया।
  • 24 जुलाई, 2019 में सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्य रहे। इस सरकार के दौरान वे 24 जुलाई, 2019 से गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति में कार्यरत हैं।
  • 2024 में इन्होने 24 मार्च 2024 को वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन कर ली।
  • बीजेपी जॉइन करने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और हाल ही में मोदी सरकार ने राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू को निर्विरोध चुन कर मोदी सरकार में मंत्री बना दिया।

Ravneet Singh Bittu Social Link:

Twitter Click Here
Facebook Click Here
Instagram Click Here

निष्कर्ष :

रवनीत सिंह बिट्टू(Ravneet Singh Bittu) एक प्रमुख पंजाबी राजनेता हैं जिन्होंने पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियों ने उन्हें पंजाब के लोगों के बीच एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है। हमनें इस आर्टिकल में रवनीत सिंह बिट्टू के पंजाब की राजनीति में उनके जीवन परिचय, राजनीति यात्रा और उपलब्धियों के बारे में पढ़ा।

  • जीवन परिचय
  • राजनीतिक यात्रा
  • उपलब्धियाँ
  • पंजाब की राजनीति में भूमिका

FAQ – Ravneet Singh Bittu

1.  रवनीत सिंह बिट्टू के दादा कौन थे?

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह इनके दादा थे। बेअंत सिंह जी 1992 से 1995 तक पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। एक आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी हत्या हुई थी।

2. रवनीत सिंह बिट्टू का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

  • रवनीत सिंह बिट्टू का जन्म 10 सितंबर, 1975 को कोटली, जिला. लुधियाना (पंजाब) में हुआ था।

3. रवनीत सिंह बिट्टू की राजनीतिक पार्टी कौनसी है?

  • पहले वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे लेकिन इन्होने 24 मार्च 2024 को वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन कर ली है।

4. रवनीत सिंह बिट्टू की उपलब्धियों में से एक क्या है?

  • रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए काम किया है। वे पंजाब की राजनीति में बड़े नेता की क़ाबलियत रखते है।

कौन थी जोधपुर की एसडीएम प्रियंका बिश्नोई?

सुनीता केजरीवाल के बारे में जानें , खास रिपोर्ट

Leave a Comment